अधिकारियों पर FIR का मुद्दा गरमाया, CM मान ने चीफ सैक्रेटरी से 24 घंटो में मांगी रिपोर्ट
punjabkesari.in Monday, Jan 09, 2023 - 06:44 PM (IST)

पंजाब डेस्क : अफसरों पर एफ.आई.आर. का मुद्दा गरमा गया है। इस 2 मामलों को लेकर सी.एम. मान ने पंजाब चीफ सैक्रेटरी (CS) से रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा के कहा कि चीफ सैक्रेटरी 24 घंटो में इस मामले में अपनी रिपोर्ट पेश करें। सी.एम. मान सी.एस. को निर्देश देते हुए कहा कि 5.1.2023 मामले में क्या जरूरी प्रक्रिया का पालन हुआ है। उन्होंने आगे सी.एस. से कहा कि तुरन्त स्थिति की जांच करके मामले जांच करे। कार्रवाई को यकीनी बनाया जाए। यही नहीं विजिलेंस ब्यूरो का रिकार्ड पेश किया जाए जिसमें एफ.आई.आर. दर्ज है। इस मामले में एक उचित रिपोर्ट पेश की जाए।
गौरतलब है की आज आई.ए.एस. अधिकारियों की सी.एम. मान से मीटिंग हुई है। उन्होंने सरकार के कुछ मांगे रखी है। उन्होंने कहा कि विजिलेंस शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके आई.ए.एस अफसरों को परेशान कर रही है। अधिकारियों ने सी.एम. मान से विजिलेंस अफसरों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है वह और नरेंद्र सिंह धालीवाल पर एफ.आई.आर. कैंसिल करने की बात कही है। इस मीटिंग के बाद सी.एम. ने तुरन्त पंजाब चीफ सैक्रेटरी से विजिलेंस कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।
बता दें पिछले काफी समय कई अधिकारियों की गिरफ्तारी हुई जिसे लेकर पंजाब के आई.ए.एस. व पी.सी.एस. अधिकारियों में रोष पाया जा रहा है। एक मामला 5.1.2023 का है जिसमें इंडस्ट्रीयल प्लाट केस में विजिलेंस ने एफ.आई.आर. दर्ज की थी इस मामलें कई गिरफ्तारियां भी हुई और कई अधिकारियों पर एफ.आई.आर. भी दर्ज हुई। आई.ए.एस. नीलमा पर एफ.आई.आर. को लेकर सवाल उठ रहे हैं। दूसरा मामला कुछ दिन पहले ही लुधियाना में एक पी.सी.एस. अधिकारी नरिंद्र धालीवाल, जो आर.टी.ए. के पद पर तैनात था, को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले के लोकर पी.सी.एस. अधिकारी नरिंद्र धालीवाल की गिरफ्तारी के बाद पंजाब पी.सी.एस. एसोसिएशन में रोष पनप गया है और 5 दिन की छुट्टी पर जाने का ऐलान कर दिया है। वहीं आई.ए.एस. अधिकारियों में रोष पाया जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here