पंजाब CM भगवंत मान के विधानसभा हलके में सबसे ज्यादा जली पराली, विरोधी साध रहे निशाने

punjabkesari.in Wednesday, Nov 02, 2022 - 10:24 AM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के विधानसभा हलके में सबसे ज्यादा पराली जलाने के मामले सामने आए हैं। पंजाब में एक दिन में पराली जलाने की 2131 घटनाएं हुई हैं और इसमें से 330 घटनाएं सिर्फ मुख्यमंत्री भगवंत मान के विधानसभा हलके में हुई हैं। इस वर्ष 31 अक्तूबर तक 16,004 घटनाएं दर्ज हुई हैं जबकि पिछले वर्ष 30 अक्तूबर, 2021 तक 13,124 घटनाएं दर्ज हुई थीं। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि पिछले वर्ष से इस बार 3000 मामले अधिक दर्ज हुए हैं। इस बार की पराली जलने की घटनाओं को देखते हुए आने वाले 15 दिनों में पराली जलाने की घटनाएं 80 प्रतिशत और होंगी जिससे प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर तक बढ़ेगा। इससे सांस लेनी भी बहुत मुश्किल हो सकती है।

जानकारी के अनुसार संगरूर में इस साल 2044 मामले सामने आए हैं जो पूरे पंजाब का 11% है। अभी तक सिर्फ 72% भूमि पर कटाई हुई है अगर यह आंकड़ा 80% तक पहुंच गया तो संगरूर में पराली जलाने के मामले में बढ़ौतरी हो सकती है। वहीं इस मामले में भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि भगवंत मान के अपने विधानसभा इलाके में इतनी पराली जलने के मामले सामने आने के बाद यह कहा जा सकता है कि वे पराली प्रबंधन में फेल साबित हुए हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News