CM मान ने वरिष्ठ अकाली नेता रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा के निधन पर Tweet कर किया शोक व्यक्त
punjabkesari.in Tuesday, Dec 13, 2022 - 04:30 PM (IST)

चंडीगढ़: सीनियर अकाली नेता रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा के निधन के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया और परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा कि वरिष्ठ अकाली नेता रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा के निधन का समाचार मिला। दुख की इस घड़ी मैं परिवार के साथ संवेदना व्यक्त करते हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को इसे स्वीकार करने की शक्ति प्रदान करें।
उल्लेखनीय है कि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद और पंजाब के कैबिनेट मंत्री रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा का आज निधन हो गया। रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा का चंडीगढ़ के पी.जी.आई अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर की पुष्टि ब्रह्मपुरा के पुत्र पूर्व विधायक रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा ने की है। बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार बुधवार दोपहर को किया जाएगा। अकाली दल ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here