Punjab: स्टेज पर CM Mann ने मंत्रियों सहित खुद गाया राष्ट्रगान, Video शेयर कर कही ये बात
punjabkesari.in Thursday, May 09, 2024 - 04:14 PM (IST)
पंजाब डेस्क: लोकसभा चुनावों के चलते पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा लगातार रैलिया की जा रही हैं। इसी बीच वह आज पटियाला रैली करने पहुंचे। इस दौरान 13-0 मिशन की रैली के अंत में तकनीकी खराबी के चलते राष्ट्रगान के लिए साउंड सिस्टम नहीं चला, जिसके बाद स्टेज पर मौजूद सी.एम. व अन्य मंत्रियों ने मिलकर राष्ट्रगान गाया।
इस मामले संबंधी सी.एम. मान ने सोशल मीडिया एक्स (X) पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा, ''आज लोगों को संबोधित करने के बाद तकनीकी खराबी के कारण राष्ट्रगान साउंड पर नहीं बजा...फिर खुद राष्ट्रगान गाया...ये है देशभक्ति का सबसे बड़ा सबूत...।'' आपको बता दें सी.एम. मान द्वारा अलग-अलग जिलों में जाकर अपने उम्मीदवारों के हक में प्रचार किया जा रहा है।
आज लोगों को संबोधित करने के बाद तकनीकी खराबी के कारण राष्ट्रगान साउंड पर नहीं बजा...फिर खुद राष्ट्रगान गाया...
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) May 8, 2024
ये है देशभक्ति का सबसे बड़ा सबूत... pic.twitter.com/vdtpTG3Iub
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here