पंजाब के इस अस्पताल में पहुंचे CM मान, किया जच्चा-बच्चा वार्ड का उद्धघाटन

punjabkesari.in Tuesday, Nov 01, 2022 - 04:56 PM (IST)

फगवाड़ा (जलोटा) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए आम आदमी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि राज्य सरकार ने लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। यहां के स्थानीय सब डिवीजनल अस्पताल में जच्च-बच्चा देखभाल अस्पताल को समर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने उम्मीद व्यक्त की कि नए बने अस्पताल गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा। भगवंत मान ने कहा कि आने वाले दिनों में राज्य भर में इस तरह के और अस्पताल बनाए जाएंगे।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सरकारी अस्पतालों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए कड़े प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों को भरने के लिए बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भगवंत मान ने कहा कि इस कदम का एकमात्र उद्देश्य राज्य के लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री ने चिकित्सा और पैरा-मेडिकल स्टाफ को अपनी ड्यूटी समर्पित भावना और गंभीरता के साथ निभाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि लोगों के लिए सरकारी अस्पतालों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना समय की मांग है। 

PunjabKesari

राज्य सरकार सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी ताकि लोगों को इलाज और जांच की गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जा सकें। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने के लिए ऑपरेशन थिएटर, टीकाकरण वार्ड, ओ.पी.डी. आदि का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का भी दौरा किया और मरीजों से बातचीत कर अस्पताल में सरकारी कामकाज की जानकारी ली। सी.एम. मान ने भी डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ से विस्तार से बात कर अस्पताल की सुविधाओं की जानकारी ली। इस मौके पर पंजाब हैल्थ सिस्टम कार्पोरेशन के चेयरमैन रमन बहल, मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सिचव रवि भगत, आई.जी. डाक्टर एस भूपति, डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल, ए.डी.सी. डॉ. नयन जस्सल, एस.एस.पी. नवनीत सिंह बैंस, एस.पी. मुख्तियार राय, 'आप' नेता और पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह मान, 'आप' जिलाध्यक्ष ललिता सिकलानी, मंजू राणा, संतोष कुमार गोगी, सज्जन सिंह चीमा भी मौजूद थे।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News