Kargil Vijay Diwas : CM मान ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया बड़ा ऐलान

punjabkesari.in Wednesday, Jul 26, 2023 - 11:54 AM (IST)

पंजाब डेस्क : कारगिल विजय दिवस के मौके पर पंजाब के सी.एम. भगवंत मान कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए वार मैमोरियल अमृतसर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बड़ा ऐलान किया है। सी.एम. मान ने Accidental Casualty वाले जवानों के परिवारों के लिए 25 लाख रुपए की मदद का ऐलान किया है। इसके साथ ही घायल जवानों की एक्स ग्रेशिया राशि में भी वृद्धि की गई है। उन्होंने 70 -100 प्रतिशत दिव्यांग जवानों के लिए एक्स ग्रेशिया राशी 20 लाख से बढ़ा कर 40 लाख, 51-75 प्रतिशत तक दिव्यांग जवानों के लिए एक्स ग्रेशिया राशी 10 लाख से बढ़ा कर 20 लाख और 25 से 50 प्रतिशत तक दिव्यांग जवानों के लिए एक्स ग्रेशिया राशी 5 लाख से बढ़ा कर 10 लाख करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि सरकार सलाना पौने 9 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News