पंजाब को किया जा रहा बदनाम! Live हुए CM Mann ने कहा...
punjabkesari.in Tuesday, Dec 16, 2025 - 04:58 PM (IST)
पंजाब डेस्क : दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर सीएम मान ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लाइव होकर कहा कि दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण के लिए पंजाब और पंजाब के किसानों को बदनाम न किया जाए। राज्य में पराली जलाने के मामलों में काफी हुए हैं। इस समय पंजाब में पराली जलाने के मामले 80 से 90 प्रतिशत कम हुए हैं।
ਪਰਾਲ਼ੀ ਦੇ ਮਸਲੇ 'ਤੇ ਰਾਜਨੀਤੀ ਕਰਨ ਦੀ ਬਜਾਏ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਇਸ ਸਮੱਸਿਆ ਦਾ ਢੁੱਕਵਾਂ ਹੱਲ ਕੱਢੇ, ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਤੋਂ LIVE ...... पराली के मुद्दे पर राजनीति करने के बजाय केंद्र सरकार इस समस्या का उचित समाधान निकाले, चंडीगढ़ से LIVE https://t.co/uhvvRy0cGE
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) December 16, 2025
सीएम मान ने कहा कि, दिल्ली AQI 500 से भी ज्यादा है और पंजाब का हवा इस समय बिल्कुल ठीक है। सीएम ने तंज कसते हुए अगर पंजाब का धुआं दिल्ली जा रहा है तो सबसे पहले पंजाब किसानों और उसके परिवार के लोगों के फेफड़ों से होकर गुजरेगा। किसान उसके परिवार और उसके गांव के लोगों का स्वास्थ्य खराब होगा। पंजाब के धूएं को दिल्ली जाने के लिए नोर्थ से साउथ तक कम से कम 50 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं चलनी चाहिए, लेकिन इतनी हवा चल ही नहीं रही है, तो कैसे कह सकते हैं कि पंजाब का धुआं दिल्ली में जा रहा है।
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि, ''मैं एक बार फिर कहता हूं दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण के लिए पंजाब को बदनाम न किया जाए। पराली के मुद्दे पर राजनीति करने के बजाय केंद्र सरकार इस समस्या का उचित समाधान निकाले।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

