'तुसीं कुर्सी दे लायक नहीं हो...', सुखबीर बादल ने तुरंत मांगा CM मान का इस्तीफा

punjabkesari.in Monday, Feb 23, 2026 - 10:29 AM (IST)

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब में मौजूदा लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान पर कड़ा हमला बोला है और उनसे इस्तीफे की मांग की है। सोशल मीडिया पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया में सुखबीर बादल ने कहा कि राज्य में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से खत्म हो चुका है और मुख्यमंत्री गृह मंत्री के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभाने में बुरी तरह नाकाम रहे हैं।

उन्होंने ASI गुरनाम सिंह और होम गार्ड अशोक कुमार की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि इस हत्या की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन 'तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान' का लेना इस बात का गंभीर संकेत है कि पंजाब में अब कोई भी सुरक्षित नहीं है। सुखबीर बादल के मुताबिक, व्यापारियों, उद्योगपतियों और आम लोगों को डराने के बाद अब ये आतंकवादी संगठन सीधे पुलिस फोर्स को चुनौती दे रहे हैं।

सुखबीर बादल ने मौजूदा सरकार के कामकाज को प्रशासन का 'आत्म समर्पण' करार दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान को संबोधित करते हुए कहा कि आप कुर्सी के लायक नहीं हैं। अपने हाथ और खून से रंगने से पहले इस्तीफा दे दें। सुखबीर बादल ने कहा कि मुख्यमंत्री को हटाने से ही राज्य में सुरक्षा और भरोसा वापस आएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News