Weather: पंजाब में फिर बरसेंगे बादल, 29 जुलाई तक मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, पढ़ें...
punjabkesari.in Friday, Jul 24, 2026 - 02:52 PM (IST)
पंजाब डेस्क: उत्तर भारत में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पंजाब के कई जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान अच्छी बारिश दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। कई इलाकों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश हुई।
27 से 29 जुलाई तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, जालंधर समेत पंजाब के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक मानसूनी गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। विभाग ने कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है। वहीं, चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने पंजाब और चंडीगढ़ के लिए 27 से 29 जुलाई तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
घर से बाहर न निकलने की सलाह
इस दौरान तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। लगातार बारिश के कारण कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी पैदा हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि यदि मानसून इसी तरह सक्रिय रहा तो तापमान में और गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी व उमस से और राहत मिलेगी। विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह भी दी है।

