CM मान ने विधायकों के साथ की अहम मीटिंग, इस बात पर हुई चर्चा

punjabkesari.in Sunday, Mar 24, 2024 - 04:23 PM (IST)

पंजाब डैस्क: पंजाब के मुख्यमंत्री की रिहायश पर आज एक अहम मीटिंग हुई। यह मीटिंग पंजाब सी.एम. भगवंत मान के नेतृत्व में हुई। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल का साथ देने की बात की और साथ ही केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा।

PunjabKesari

यह भी पढ़ें- होली पर हुड़दंग मचाया तो खैर नहीं, ट्रैफिक पुलिस अपनाएगी यह हथकंडा

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री की रिहायश पर सी.एम. भगवंत मान ने एक अहम मीटिंग की। इस मीटिंग में सारे विधायक मौजूद रहे। इस मीटिंग दौरान सी.एम. मान ने सभी को संबोधित करते कहा कि वह और उनकी पूरी पार्टी इस समय आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के साथ चट्टान की तरह खड़ी है। उनके और उनकी पार्टी द्वारा केजरीवाल का अंत तक पूरा साथ दिया जाएगा। 

PunjabKesari

यह भी पढ़ें- स्कूल स्टाफ के लिए खुशखबरी, सरकार ने जारी की करोड़ों की ग्रांट

इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एक तानाशाह की तरह काम करती है। उसकी तानाशाही का लोकसभा चुनावों में उचित जवाब दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने 31 मार्च की दिल्ली रैली को लेकर भी चर्चा की। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News