लुधियाना दौरे पर CM मान, कई बड़े प्रोजैक्टों को मिल सकती है हरी झंडी
punjabkesari.in Monday, Jul 31, 2023 - 09:51 PM (IST)

लुधियाना (विक्की): पंजाब सी.एम. भगवंत मान दो दिन के लुधियाना दौरे पर हैं। बताया जा रहा है कि सी.एम. मान अपने इस दौरे के दौरान महानगर में कई अहम प्रोजैक्टों को हरी झंडी दे सकते हैं। वहीं कल सी.एम. मान की अधिकारियों से एक विशेष मीटिंग भी रखी गई है, जिसमें कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। वहीं खबर यह भी मिली है कि सी.एम. भगवंत मान अपने इस दौरे के दौरान स्व. गायक सुरिंद्र छिंदा के घर पर भी दुख सांझा करने के लिए जा सकते हैं।
जिक्रयोग्य है कि सी.एम. मान का यह पहला लुधियाना दौरा नहीं है, इससे पहले भी सी.एम. मान लुधियाना शहर का दौरा कर चुके हैं तथा वहां के निवासियों के लिए कई बड़े ऐलान तथा तोहफे दे चुके हैं। वहीं अब देखना यह है कि अपने इस 2 दिवसीय दौरे के दौरान लुधियाना वासियों के लिए क्या बड़े ऐलान किये जाते हैं।