सी.एम. मान का पंजाब को रंगला बनाने के लिए एक और कदम, वीडियो में देखें Live
punjabkesari.in Sunday, Oct 01, 2023 - 02:31 PM (IST)

पंजाब डेस्क: सी.एम. मान आज राजपुरा पहुंचे जहां उन्होंने कैटल फीड प्लांट का उद्घाटन किया। इस दौरान नीदरलैंड की राजदूत मैरीसा गेराड्स मौके पर मौजूद हैं। राजपुरा पहुंचने पर मुख्यमंत्री का रिवायती अंदाज में गले में कैंठा पहना कर स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने बताया कि नीदरलैंड की कंपनी द्वारा पंजाब में बड़ी इनवेस्टमेंट की जा रही है। कैटल फीड प्लांट बनाने में 138 करोड़ की लागत आएगी। उन्होंने कहा कि उनकी इनवेस्टमेंट, पंजाब टीम की मेहनत रंग लाएगी। नीदरलेंड कंपनी पंजाब में निवेश कर रही है। नीदरलैंड की होलेंड कंपनी पंजाब में कैटल फीड प्लांट लगा रही है। इस प्लांट के जरिए पंजाब के सैंकड़ों नौजवानों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस प्लांट में पशुओं को देने वाली फीड तैयार की जाएगी। इस दौरान पंजाबी सभ्याचारिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
सी.एम. मान ने संबोधन करते हुए कहा कि आज से डेढ़ साल पहले जिम्मेदारी पंजाब की उन्हें दी थी। इस दौरान कहा कि जब वह सत्ता में आए थे तब उन्होंने पहले भी कहा था कि जो लोग रूठ कर चले गए हैं वे इंडस्ट्री वाले वापिस लेकर आएंगे। नए भी लेंकर आएंगे। जो काम यहां नहीं चलते वह भी चलाने होंगे। विदेश की कंपनियां पंजाब में आएंगी। तब उनकी कही गई बात का मजाक उड़ाया गया था।
सी.एम. मान ने कहा कि पहले उन्होंने दिल्ली में एंबेसडर की मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह पंजाब में आकर देख लें आपका जाने का मन नहीं करेगा। जिसने भी पंजाब में ईंट लगा ली वह कभी घाटा नहीं खाता। पंजाबी ग्लोबल सिटी है। उन्होंने कहा कि कुदरत का संयोग है 6 महीने पहले ही एंबेसडर बने हैं। दिल्ली से उनका पहला टूर पंजाब का है। सी.एम. मान ने कहा कि जब वह कलाकार के तौर पर हिट हुए थे तब उनका 1994 में पहला इंडिया से बाहर का टूर होलेंड ही था।
सी.एम. मान ने कहा कि जर्मनी की वर्बिया कंपनियां जो पराली से बिजली बनाती है, वे लहरागा के 50 हजार एकड़ तक पराली का एक भी तीला जलने नहीं देते। मोरिंडा में क्लास कंपनी कंबाइनें बनाती हैं, क्लास फ्रैडन वर्ग है जो मर्सीडीज गाड़ियों के सेंसर बनाती हैं। पंजाब में विश्वास बना रियालडी हाउस आ गया। रियालडी हाउस के साथ और भी कंपनियां पंजाब में आएंगी।
उन्होंने कहा कि यह भी एक एक सबूत है। डेढ़ साल से रंगला पंजाब सोच रहे हैं। यह भी एक रंग है जो पंजाब को रंगला बनाने के लिए 1 अक्तूबर को इकट्ठे हुए हैं। किसानों के लिए बोलते हुए कहा कि उन्हें केवल खेतों पर भी निर्भर नहीं रनहा चाहिए। अगर खेती का काम करने के साथ-साथ इनकम कोई सोर्स हो तो जेब पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि इस दौरान समागम में पी.ए.यू. के वी.सी. भी मौजूद हैं जिन्होंने 142 करोड़ रुपए लगाने हैं जिससे डायरेक्ट 200-300 युवक-युवतियों को और इन-डायरेक्ट 1000 को काम मिलेगा। सी.एम. मान ने कहा कि अमेरिका की कंपनी कारगिल, साउथ कोरिया की कंपनी संजिन, तिवाना ऑयल मिल्ज फतेहगढ़ साहिब, टाट स्टील कंपनी सैकेंड बिगेस्ट इन इंडिया जमशेर पुर चल रही हैं। सनातन टेक्सटाइल ने मेक्डोनेड के पीछे जमीन ली है। कंपनियां सरकार को टैक्स देती हैं, रेवेन्यू आता है।
सी.एम. मान ने कहा कि पहले विदेशी कंपनियां पंजाब में निवेश करने से डरती थी। वह इस तरह की टेक्नोलॉजी पंजाब को देंगे कि कभी भी सोचा नहीं होगा। पंजाब में जिस भी जगह से एक बारी ड्रोन निकलेगा वह अकेली-अकेली वट के बारे में बता देगा। इस दौरान उन्होंने पटवारी पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि पंजाब के युवक पंजाब की धरती पर ही इंजीनिय बनेंगे। युवकों को जहां ही बड़ी-बड़ी नौकरियां मिलेंगी। दुनिया में कोई भी धरती ऐसी नहीं जो डेढ़ सौ मन दाना पैदा कर रही हो। अगले कैटल फीड प्लांट का काम शुरू हो जाएगा। सी.एम. मान ने रॉयल डी हाउस का वेल्कम किया जो उनके देश में आकर काम करने जा रही है।
किसानों का हर नुकसान का मुआवजा मिलेगा। आज मंडियों में सरकारी खरीद शुरू हो गई। जैसे ही मंडियों में ट्रैक्टर का डाला खुलेगा वैसे ही किसानों के खाते में घर पहुंचने से पहले पैसा पहुंच जाएगा। उनके पास सी.सी.एल. का सारा पैसा पहुंच गया है। उनके पास 4200 करोड़ रुपए से 37 करोड़ रुपए सी.सी.एल. का आ गया है। एस.वाई.एल. के मुद्दों को लेकर भी निशाना साधा और कहा कि पंजाबी अपने हक के लिए लड़ना जानते हैं। सी.एम. मान ने सभी का धन्यवाद और स्वागत किया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here