शहीद भगत सिंह के जन्म दिन पर खटकड़ कलां पहुंचे CM मान, किया यह ऐलान
punjabkesari.in Wednesday, Sep 28, 2022 - 02:46 PM (IST)

पंजाब डेस्क : शहीद भगत सिंह की जंयती पर उनके पैतृक गांव खटकड़ कलां में पंजाब के सी.एम. भगवंत मान पहुंचे। यहां पहुंच उन्होंने शहीद भगत सिंह को नमन किया। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब में शहीद भगत सिंह राज्य युवा पुरस्कार शुरू करने की भी घोषणा की है। इस पुरस्कार के तहत 46 नौजवानों को 51 हजार पुरस्कार राशि दी जाएगी।
सी.एम. मान ने पंजाब के लोगों को शहीद भगत सिंह की राह पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह नौजवानों के प्रेरणा स्त्रोत हैं। उन्होंने बताया की आज पंजाब के स्कूलों में छुट्टी नहीं की गई है। आज बच्चों को स्कूलों में शहीद भगत सिंह के बारे में पढ़ाया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here