CM मान का पंजाब के इस जिले के किसानों के लिए बड़ा तोहफा
punjabkesari.in Tuesday, Sep 06, 2022 - 05:31 PM (IST)

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फाजिल्का जिले के किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सी.एम. मान ने फाजिल्का जिले के किसानों के लिए 32 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि जारी करने की घोषणा की है।
उन्होंने कहा कि 2020 में फाजिल्का में किसानों की फसलों का भारी नुकसान हुआ है। किसान लंबे समय से मुआवजे की मांग कर रहे थे और पिछले 2 साल से मुआवजे की मांग पर किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की, जबकि पिछली सरकार ने अभी तक नुकसान की भरपाई नहीं की। इस मौके पर फाजिल्का जिले के विधायकों ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।