CM Mann के OSD ने अपने परिवार सहित डाला Vote, कानून व्यवस्था को लेकर कही ये बात

punjabkesari.in Tuesday, Oct 15, 2024 - 02:12 PM (IST)

भवानीगढ़ (कौंसल) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Mann) के ऑफिसर ऑफ स्पेशल ड्यूटी (OSD) राजवीर सिंह घुम्मन ने आज अपने गांव घराचों में अपनी मां और पिता पूर्व सरपंच परमजीत सिंह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

इस मौके पर बोलते हुए ओएसडी राजवीर सिंह घुम्मन ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Mann) के नेतृत्व में पूरे पंजाब में पंचायत चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष तरीके और कानून व्यवस्था के दायरे में करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के मौके पर सरकार की ओर से विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News