Punjab में मिल रही नौकरियों को लेकर बोले CM Mann, पढ़ें...
punjabkesari.in Wednesday, Feb 19, 2025 - 11:51 AM (IST)

जालंधर : पंजाब में मिल रही नौकरियों को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बयान सामने आया है। सीएम मान ने कहा कि जब से राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार आई है, तब से आम घरों के बच्चों को बिना भ्रष्टाचार और सिफारिशों के नौकरियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया, जिससे युवाओं में निराशा की भावना पैदा हुई। राज्य में 'आप' सरकार बनने के बाद ही वास्तविक परिवर्तन आना शुरू हुआ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कड़ी मेहनत के बाद होशियारपुर जिले के लवप्रीत सिंह एस.डी.एम. बने हैं। वह एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखता हैं। लवप्रीत सिंह ने कहा कि अब आम घरों के बच्चों के सपने साकार होने लगे हैं। आम आदमी पार्टी वादा करती है कि वह भ्रष्टाचार और सिफारिशों के बिना युवाओं को नौकरियां मुहैया कराएगी। इस दिशा में पहल शुरू कर दी गई है, जिसके परिणाम सामने आने लगे हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने राज्य को 'रंगला पंजाब' बनाने का वादा किया था और अब 'रंगला पंजाब' नजर आ रहा है। यद्यपि इस दिशा में और कदम उठाए जाने की आवश्यकता है, फिर भी वह राज्य के सभी युवाओं से अपील करते हैं कि वे अवैध रूप से विदेश जाने का प्रयास न करें।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि युवाओं को कड़ी मेहनत करनी चाहिए और उच्च शिक्षा हासिल करनी चाहिए, जिससे वे जीवन में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर सकते हैं। राज्य में बड़े पद और ओहदे युवाओं का इंतजार कर रहे हैं। होशियारपुर जिले का लवप्रीत सिंह अपनी मेहनत के बल पर एस.डी.एम. बना है। यदि ऐसा किया जा सकता है, तो अन्य बच्चे भी ऐसा करने में सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि अतीत में सरकारें पारंपरिक पार्टियों के हाथों में रहीं, जिन्होंने पंजाब की ओर कोई ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण हम विकास, प्रगति और खुशहाली के रास्ते से भटक गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने अब तक 50 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां दी हैं और ये सभी नौकरियां बिना किसी भ्रष्टाचार और सिफारिश के दी गई हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here