पंजाब में बाढ़ का जायजा लेने पानी में उतरे CM मान तो अन्य विरोधी नेताओं ने भी अपनाया यह रास्ता

punjabkesari.in Sunday, Jul 16, 2023 - 09:24 AM (IST)

जालंधर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा आम आदमी पार्टी (आप) का अनुसरण करने में विपक्षी पार्टियां व विरोधी दलों के नेता लगे हुए हैं। पहली बार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर पहुंचे भगवंत मान की कुछ नीतियां विपक्षी पार्टियों को भी रास आई हैं और उन्होंने भी अपने-अपने राज्यों में उन्हें लागू करना शुरू कर दिया है। पंजाब में विधानसभा चुनाव से पूर्व भगवंत मान ने महिलाओं को एक-एक हजार रुपए की पैंशन लगाने का ऐलान किया था ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें। अभी मान सरकार को सत्ता में आए 14-15 महीने ही हुए हैं और आने वाले समय में वह महिलाओं को उक्त तोहफा लोकसभा चुनाव से पूर्व दे भी सकते हैं।

मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने महिलाओं के लिए ‘लाडली बहना योजना’ शुरू की जिसके तहत महिलाओं को एक-एक हजार रुपए की पैंशन देने का प्रस्ताव था। चौहान ने अपने राज्य में ऐलान किया कि 23 वर्ष से ऊपर आयु वाली सभी महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकेंगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा कि इस योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाली राशि को बढ़ाकर 3 हजार रुपए मासिक कर दिया जाएगा। महिलाओं को मासिक पैंशन देने से न केवल राजनीतिक दलों को महिलाओं का समर्थन मिलेगा बल्कि इससे उनका आधार भी और बढ़ सकता है।

इसी तरह से पंजाब में बाढ़ आने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान इसका जायजा लेने के लिए हैलीकॉप्टर की बजाय पानी में उतरे तो उनका अनुसरण करते हुए राज्य के सभी विरोधी नेता भी पानी में उतर गए और उन्होंने भी अपने-अपने इलाकों में बाढ़ की स्थिति का आंकलन करना शुरू कर दिया। मुख्यमंत्री भगवंत मान बाढ़ राहत कार्यों का जमीनी स्तर पर जायजा ले रहे हैं और कई जिलों में वे दौरे भी कर चुके हैं। न केवल भगवंत मान बल्कि उन्होंने अपने सभी कैबिनेट मंत्रियों तथा विधायकों को बाढ़ राहत कार्यों में बढ-चढ़ कर भाग लेने के निर्देश दिए जिसके बाद आम आदमी पार्टी के अधिकांश मंत्रिगण अपने-अपने इलाकों में पानी में उतरे हुए देखे गए और लोगों की मदद कर रहे थे।

बाढ़ के कारण बड़े पैमाने पर पंजाब में नुक्सान हुआ है और उसका आने वाले समय में मुआवजा भी पंजाब सरकार को अदा करना है परंतु एक बात स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री मान ने अपनी पार्टी के नेताओं के साथ-साथ विरोधी नेताओं को भी जमीन पर उतार दिया है। पंजाब में विरोधी नेताओं को मुख्यमंत्री भगवंत मान से इसलिए भी ईष्र्या रहती है कि वह जनता के बीच में जाकर उनसे घुले-मिले रहते हैं। इसके लिए मान सभी के निशाने पर बने रहते हैं परंतु एक बात तो तय है कि न केवल पंजाब बल्कि अन्य राज्यों के विरोधी नेता भी मान की नीतियों को निहारते रहते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News