CM  मान ने राज्यपाल को फिर लिखा पत्र, जानें इस बार क्या लिखा

punjabkesari.in Thursday, Sep 21, 2023 - 01:42 PM (IST)

चंडीगढ़: केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण विकास फंड (आर.डी.एफ.) की बकाया 5 हजार, 637 करोड़ रुपए की राशि जारी न करने को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को पत्र लिखा है।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में राज्यपाल से अनुरोध किया है कि केंद्र को यह फंड पंजाब को देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर राज्यपाल से इस मुद्दे को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के समक्ष उठाने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि फंड जारी न होने के कारण गांवों का विकास कार्य नहीं हो पा रहा है। इसलिए राज्यपाल उक्त मामला केंद्र के समक्ष उठवाकर  फंड जारी करवाएं।

PunjabKesari
गौरतलब है कि राज्यपाल का कहना था कि मुख्यमंत्री मान उनके पत्रों का जवाब नहीं देते हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री मान पहले भी राज्यपाल को कई पत्र लिख चुके हैं और यह उनका लिखा छठा पत्र है, जिसमें उन्होंने पंजाब को केंद्र से फंड दिलाने की बात कही है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News