Amritsar में गहराया CNG संकट, कई पेट्रोल पंपों पर गैस खत्म

punjabkesari.in Tuesday, May 19, 2026 - 12:27 PM (IST)

अमृतसर (रमन): गुरु नगरी में सीएनजी संकट गहराता नजर आया। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर सीएनजी खत्म हो जाने से वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जबकि कई पंपों पर सप्लाई बंद होने के कारण वाहन चालक एक पंप से दूसरे पंप तक भटकते रहे।

सबसे ज्यादा परेशानी ऑटो रिक्शा चालकों, टैक्सी ऑपरेटरों और रोजाना सीएनजी पर चलने वाले निजी वाहन मालिकों को हुई। वाहन चालकों का कहना है कि अचानक सप्लाई रुकने से उनका कामकाज प्रभावित हुआ और कई लोगों को मजबूरन पेट्रोल का सहारा लेना पड़ा, जिससे खर्च भी बढ़ गया। शहर के कुछ सीएनजी  स्टेशनों पर “नो गैस” जैसी स्थिति बनने के कारण लोगों में नाराजगी देखने को मिली।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News