सरकार के बड़े-बड़े दावे जमीनी स्तर पर फेल, आढ़ती और किसान परेशान, दी चेतावनी

punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2026 - 04:30 PM (IST)

हाजीपुर (जोशी): पंजाब सरकार द्वारा गेहूं की खरीद के संबंध में किए गए बड़े-बड़े दावे जमीनी स्तर पर फेल होते दिखाई दे रहे हैं। हाजीपुर और आसपास की मंडियों में ई-मंडीकर्ण का सर्वर सही तरीके से काम न करने के कारण आढ़तियों और किसानों में भारी रोष पाया जा रहा है। सर्वर ठप होने के कारण आढ़तियों को इंट्रीयां करने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। किसानों की जमीन का डाटा पोर्टल पर अपडेट न होने के कारण फसल की खरीद दर्ज करने में बड़ी दिक्कत आ रही है। यदि पोर्टल पर खरीद समय पर दर्ज नहीं होती, तो किसानों के खातों में पैसे आने में भी देरी होना तय है।  

सरकार ने पहले ही खरीद 17 अप्रैल से शुरू करके देरी की है, और अब तकनीकी खामियों ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। आढ़ती परमवीर सिंह ढाडे कटवाल, किसान बलवीर सिंह गेरा, सुरिंदर सिंह भल्लोवाल, नवदीप सिंह बेला सरियाना, जसवीर सिंह अजमेर और सुरिंदर सिंह निकूचक्क ने पंजाब सरकार के अड़ियल रवैये की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा अगर सर्वर और जमीन अपडेट करने की समस्या का तुरंत समाधान नहीं निकाला गया, तो हम तीखा संघर्ष शुरू करेंगे। खबर लिखे जाने तक मंडियों में काम पूरी तरह प्रभावित था। किसान अपनी फसल का विवरण दर्ज करवाने के लिए सरकारी तंत्र की बेरुखी का सामना कर रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News