3 साल के बेटे को बिलखता छोड़ मां ने किया ये कांड, होश उड़ा देने वाला था नजारा

punjabkesari.in Saturday, Apr 29, 2023 - 08:31 AM (IST)

लुधियाना (राज): महामाया नगर में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का शव फंदे से झूल रहा था और उसका 3 साल का बेटा कमरे में बिलख रहा था। जब लोगों ने बच्चे की रोने की आवाज सुनी तो उन्हें घटना का पता चला। उन्होंने सूचना पुलिस को दी जिसके बाद थाना डाबा की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका ललिता (22) है। पुलिस ने उसके शव नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

जानकारी के मुताबिक ललिता उत्तर प्रदेश के अमेठी की रहने वाली थी। उसका पति लुधियाना में प्राइवेट नौकरी करता है। उनका एक 3 साल का बेटा है। वह 15 दिन पहले ही अमेठी से लुधियाना पति के पास आई थी। ए.एस.आई. कुलवंत सिंह ने बताया कि सुबह ललिता का पति काम पर चला गया था। पीछे घर पर ललिता अपने 3 साल के बेटे के साथ ही थी। इस दौरान ललिता ने कमरे के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

पहले तो पड़ोसियों ने सोचा कि बच्चा दूध के लिए रो रहा है लेकिन, जब काफी समय तक वह चुप नहीं हुआ तो उन्होंने जाकर देखा कि वे ललिता से कह देें कि इसे चुप करवा लें, मगर जब वह कमरे में गए तो उनके होश उड़ गए। ललिता फंदे से लटक रही थी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। वहीं, पुलिस का कहना है कि ललिता के परिवार वाले गांव से आ रहे हैं। उनके बयान देने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News