Commonwealth Games 2022: पंजाब की बेटी ने देश का नाम किया रौशन, ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर हर तरफ जश्न का माहौल

punjabkesari.in Tuesday, Aug 02, 2022 - 02:26 PM (IST)

चंडीगढ़:  बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में भारोत्तोलक हरजिंदर कौर के कांस्य पदक जीतने के बाद पंजाब के नाभा में जश्न का माहौल है। हरजिंदर ने महिलाओं के 71 किग्रा भार वर्ग में नाटकीय अंदाज में कांस्य पदक हासिल किया। नाइजीरिया की स्वर्ण पदक की प्रबल दावेदार जॉय इजे क्लीन एवं जर्क के तीनों प्रयासों में नाकाम रही जिससे हरजिंदर का कांस्य पदक पक्का हो गया। 

PunjabKesari

हरजिंदर के कांस्य पदक जीतने के बाद उनके पैतृक निवास पर जमकर जश्न मनाया गया। हरजिंदर के भाई प्रीतपाल सिंह ने कहा, ‘‘ यह हमारे लिए गौरवशाली क्षण है क्योंकि उसने कड़ी मेहनत के बाद कांस्य पदक जीता है। हमें पूरा विश्वास था कि वह पदक जीतेगी। उसे इस क्षेत्र में आगे बढ़ने में परिवार के प्रत्येक सदस्य का समर्थन हासिल था।'' पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत ने भी हरजिंदर को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। 

PunjabKesari.

पंजाब सरकार ने उनके लिए 40 लाख रुपए के नकद पुरस्कार की घोषणा भी की। भगवंत मान ने ट्वीट किया, ‘‘नाभा के निकट मेहस गांव की रहने वाली हरजिंदर कौर को राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतने पर बधाई। हरजिंदर आप पंजाब की लड़कियों के लिए प्रेरणास्रोत हो। आपके माता-पिता और प्रशिक्षकों को भी बधाई।'' 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News