कंप्यूटर शोरूम में चोरों का धावा, लाखों रुपए का सामान किया चोरी

punjabkesari.in Monday, Feb 02, 2026 - 04:38 PM (IST)

अबोहर (सुनील भारद्वाज): नगर के आभा स्कवेयर मार्किट में गत देर रात एक कंप्यूटर शोरुम के ताले तोड़कर वहां से लाखों रुपए के लैपटॉप और मोबाइल फोन चोरी कर लिए। घटना का पता दुकान मालिक को सुबह चला जब वह दुकान पर पहुंचा और उसने शटर खोलकर दुकान में प्रवेश किया। घटना का पता चलने पर उन्होंने इसकी सूचना नगर थाना नं 1 पुलिस को दी। नगर थाना नंबर 1 की पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच कर रही है क्योंकि शोरूम मालिक अमन के अनुसार यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अमन ने बताया कि गत रात चोरों ने उनकी दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया। जिससे उनका करीब 6 लाख का नुकसान हो गया। 

कैमरों की जांच में घटना कैद हुई और इनकी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि चोरों ने शोरूम के पीछे का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे कीमती लैपटॉप व मोबाइल फोन उठाकर फरार हो गए। घटना के बाद उन्होंनें तुरंत 112 पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही 112 पुलिस और नगर थाना नं 1 पुलिस के सहायक सब-इंस्पैक्टर राजवीर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी।

पीड़ित व्यापारी अमन के दोस्त चिराग सेठी ने बताया कि उन्होंने यह शोरूम कुछ माह पूर्व ही इस नई बनी मार्किट में शुरू किया था। लेकिन यहां सुरक्षा का कोई भी पुख्ता इंतजाम नहीं है। हैरानी की बात यह है कि महंगे शोरूम खुलने के बावजूद अभी तक बिजली कनेक्शन भी उपलब्ध नहीं कराया गया है। सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण इस तरह की घटनाएं अबोहर में लगातार बढ़ रही हैं। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News