बड़ी खबर! 3 दिन की तलाश के बाद कांग्रेस ब्लॉक प्रधान के कातिल काबू
punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2026 - 10:11 AM (IST)
कुहाड़ा/साहनेवाल (जगरूप): बीते दिनों बहुचर्चित कांग्रेस के ब्लॉक प्रधान हत्याकांड का दबाव झेल रह लुधियाना पुलिस के खिलाफ कांग्रेस और जनता का हमलावर रुख देखने को मिला था जो कि लुधियाना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो रहा था। भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में दोनों कातिलों को काबू करने में सफलता हासिल कर ली है।
बता दें कि ब्लॉक कांग्रेस प्रधान परमिंदर तिवारी की हत्या को 3 दिन बीत जाने के बावजूद भी कूम कलां पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी विजय कुमार और लक्की को पकड़ने में असफल रहने के कारण कांग्रेस पार्टी, परिवार और दूसरी राजनीतिक पार्टियों ने माछीवाड़ा-कुहाड़ा रोड को जाम कर दिया था और लुधियाना पुलिस कमिश्नर के ऑफिस का घेराव करके धरना लगाया था और मांग की गई थी कि जब तक हत्या के मुख्य आरोपी और इसके पीछे जो साजिशकर्ता हैं वह गिरफ्तार नहीं होते तब तक मृतक परमिंदर तिवारी का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। कांग्रेस समराला के इंचार्ज राजा गिल ने कहा कि जब तक मुख्य आरोपी पकड़ा नहीं जाता तब तक परिवार की सहमति है कि परमिंदर तिवारी का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।
भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार पुलिस ने बिहार बॉर्डर से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। जबकि दोनों आरोपी हत्या करने के बाद अपनी कुल्हाड़ी मौके पर ही छोड़ कर मोटरसाइकिल पर फरार हो गए थे। तीन दिनों से उनकी तलाश कर रही पुलिस टीमों के जॉइंट ऑपरेशन के दौरान उन्हें सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया है। इसे लेकर पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अधिक जानकारी दे सकती है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

