साइप्रस का वीजा लगवाने के नाम पर ठगी, 3 पर FIR दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, Aug 04, 2026 - 01:03 PM (IST)

लुधियाना (राज): विदेश भेजने और वीजा लगवाने का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने परमप्रीत सिंह की शिकायत पर आरोपी गोबिंद सिंह कडियार, अमनदीप कौर और सतनाम सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता परमप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपियों ने उनके साथ संपर्क कर उनके भतीजे का साइप्रस का वीजा लगवाने का भरोसा दिलाया। 

आरोपियों की बातों में आकर शिकायतकर्ता ने भतीजे के सुनहरे भविष्य के लिए आरोपियों को कुल 1,50,000 रुपये (डेढ़ लाख रुपये) की रकम सौंप दी। पैसे लेने के बाद आरोपियों ने न तो उनके भतीजे का वीजा लगवाया और न ही उसका वर्क परमिट तैयार करवाए। जब काफी समय बीत जाने के बाद भी वीजा नहीं आया, तो पीड़ित ने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे। पैसे मांगने पर आरोपी पहले टालमटोल करने लगे और बाद में रकम वापस करने से साफ मुकर गए। धोखे का अहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस प्रशासन के पास लिखित शिकायत दर्ज करवाई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News