इंवेस्टमेंट के नाम पर करोड़ो की ठगी, दिल्ली के तीन जालसाजों के खिलाफ FIR दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, Aug 04, 2026 - 10:42 AM (IST)

लुधियाना (राज): मोटी रकम इंवेस्ट करवाने और उस पर भारी रिटर्न का झांसा देकर ढाई करोड़ रुपये हड़पने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिल्ली के रहने वाले तीन आरोपियों ने इस बड़ी ठगी की वारदात को अंजाम दिया। शिकायतकर्ता योगेश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को दी शिकायत में योगेश कुमार ने बताया कि आरोपियों ने एक सोची-समझी साजिश के तहत उनसे संपर्क किया। आरोपियों ने उन्हें अपने झांसे में लेते हुए पैसे इंवेस्ट करवाने का पक्का भरोसा दिलाया और विश्वास में लेकर उनसे कुल ढाई करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि हासिल कर ली।

शिकायतकर्ता के अनुसार, जब इंवेस्टमेंट की अवधि पूरी होने के बाद उन्होंने अपनी रकम और मुनाफा वापस मांगा, तो आरोपी टालमटोल करने लगे। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब आरोपियों ने पैसे वापस नहीं किए और साफ इनकार कर दिया, तब पीड़ित को अहसास हुआ कि उनके साथ बहुत बड़ी ठगी हो चुकी है। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई। मामले की जांच के बाद पुलिस ने हरिश शर्मा उर्फ रिंकू,  अमन शर्मा उर्फ प्रिंस और सागर शर्मा के खिलाफ पर्चा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए जल्द ही एक विशेष टीम दिल्ली भेजी जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News