Ludhiana में कांग्रेस पार्षदों ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा, पढ़ें...

punjabkesari.in Wednesday, Jan 21, 2026 - 01:06 PM (IST)

लुधियाना (हितेश): लुधियाना में कांग्रेस पार्षदों ने आम आदमी पार्टी और लुधियाना नगर निगम मेयर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जानकारी के मुताबिक आज 21 जनवरी (बुधवार) को लुधियाना नगर निगम मेयर इंदरजीत कौर ने गैट टू गैदर एक ग्रुप फोटो के लिए सभी पार्षदों के निमंत्रण दिया। लेकिन कांग्रेस के पार्षदों ने इसका बायकॉट किया है। बताया जा रहा है कि मेयर इंदर्जीत कौर ने नगर निगम के जनरल हाउस सेशन में एक साल पूरा होने पर उक्त कार्यक्रम रखा था और सभी को दोपहर के खाने पर बुलाय गया था।

PunjabKesari

इसको लेकर कांग्रेस पार्षदों का कहना है कि, उनके साथ भेदभाव हो रहा है। आम आदमी पार्टी के हारे हुए पार्षद उम्मीदवारों के कहने पर काम हो रहे हैं और कांग्रेस के जीते हुए पार्षदों की सुनवाई तक नहीं हो रही है। इसके विरोध में आज आम आदमी पार्टी की मेयर के रखे हुए प्रोग्राम का बायकॉट किया गया है। कांग्रेस पार्षदों ने सीधे तौर पर आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

वहीं इसको लेकर वार्ड नंबर 26 कांग्रेस पार्षद गौरव भट्टी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। पोस्ट शेयर कर लिखा, ''जब तक मेयर साहब या कांग्रेस पार्टी के पार्षदों से भेदभाव का रवैया बनाकर कांग्रेस पार्षदों के वार्डों के काम नहीं किए जाएंगे, तब तक हम आज मेयर साहब के दिए गए लंच और फोटोग्राफी सेशन का बायकॉट करेंगे। पहले मेयर साहब या सरकार के नुमाइंदे हमारी बात सुनें और कांग्रेस पार्टी के पार्षदों के वार्ड के काम में रुकावट न डालें। हम भी लुधियाना के रहने वाले हैं और जनता के चुने हुए नुमाइंदे हैं। हमारी लड़ाई जनता के हितों के लिए है। कोई पर्सनल दुश्मनी नहीं है। पहले हमारे वार्ड का काम हो जाए और हमारी बात सुनी जाए। फिर हम खाने पर जरूर आएंगे और अपनी फोटो खिंचवाएंगे।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News