Ludhiana: डिवाइडर पर चढ़ी तेज रफ्तार Scorpio, आमने-सामने टक्कर में कई घायल

punjabkesari.in Wednesday, Mar 04, 2026 - 04:14 PM (IST)

लुधियाना (स्याल): लुधियाना के न्यू प्रेम नगर स्थित सग्गू चौक के पास बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। संतुलन बिगड़ने के कारण एक महिंद्रा स्कॉर्पियो कार अचानक डिवाइडर पर चढ़ गई। इसी दौरान सामने से आ रही किया कार से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।

PunjabKesari

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के समय कारों में सवार कुछ लोगों को चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात का जायजा लिया। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

VANSH Sharma

Related News