कांग्रेसी नेता मंड की और बढ़ाई सुरक्षा, घर हुआ छावनी में तबदील
punjabkesari.in Monday, Nov 21, 2022 - 10:13 AM (IST)

लुधियाना (राज): कांग्रेसी नेता गुरसिमरन सिंह मंड की सुरक्षा को और बढ़ा दिया गया है। मंड को लगातार गैंगस्टरों के नाम से धमकियां मिल रही थीं। हालांकि आज 8 दिन हो चुके हैं कांग्रेसी नेता गुरसिमरन सिंह मंड नजरबंद हैं।
अब आशंका जताई जा रही है कि मंड एवं उनके बेटे को भी निशाना बनाया जा सकता है। इसलिए मंड की सुरक्षा के लिए थ्री लेयर सुरक्षा की गई है। आसपास डिजिटल सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए गए हैं और घर की दीवारों पर भी कांच के टुकड़े लगा दिए गए हैं, ताकि कोई दीवार फांद कर अंदर न आ सके। दरअसल, गुरसिमरन सिंह मंड के घर के बाहर गली में चारों तरफ रेत की बोरियां लगाकर बंकर बनाए गए हैं। घर के बाहर पुलिस मुलाजिम हथियारों से लैस हैं। इसके साथ-साथ अब पुलिस की तरफ से पी.सी.आर. की कैमरे वाली वैन भी खड़ी कर दी गई है। गली तो पहले ही सील कर रखी है। वहां रहने वाले लोगों का भी पूरा ब्यौरा पुलिस ने अपने पास नोट कर रखा है। पुलिस की तरफ से अब उनके बेटे को भी जाने नहीं दिया जा रहा है। अधिकारी भी रोजाना चैकिंग के लिए आते हैं और बाहर सुरक्षा में तैनात मुलाजिमों को दिशा-निर्देश देते रहते हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here