Amritsar के भंडारी पुल पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन, शहर जाम की चेतावनी
punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2026 - 04:26 PM (IST)
अमृतसर(रमन): राजा सांसी हल्के में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भंडारी पुल पर धरना प्रदर्शन किया। उक्त प्रदर्शन पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन पर कथित “धक्केशाही” के आरोपों को लेकर किया गया।
किसानों को अपनी ही जमीन पर फसल काटने से रोका
धरने में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। कांग्रेस नेता और पूर्व जिला परिषद चेयरमैन दिलराज सिंह सरकारिया ने कहा कि उनके कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है और किसानों को अपनी ही जमीन पर फसल काटने से रोका जा रहा है। उन्होंने इसे राजनीतिक भेदभाव बताया।
मांगें नहीं मानी तो आंदोलन होगा और तेज
सरकारिया ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें हाईकोर्ट से सुरक्षा के आदेश होने के बावजूद स्थानीय प्रशासन सहयोग नहीं कर रहा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा और पूरे शहर को जाम किया जा सकता है। फिलहाल धरना शांतिपूर्ण तरीके से जारी है और कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है।

