विवाह का झांसा देकर लड़की के साथ किया दुष्कर्म

punjabkesari.in Thursday, Jan 16, 2020 - 08:54 PM (IST)

श्री मुक्तसर साहिब(तनेजा): थाना सिटी मुक्तसर पुलिस ने विवाह का झांसा देकर लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं। इस संबंधी पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित लड़की ने बताया कि मनिंदरजीत सिंह जोकि पंजाब पुलिस में बतौर कांस्टेबल जिला जालंधर में ड्यूटी कर रहा है, उसे वह गत तीन वर्षों से जानती हैं और वह गत तीन वर्ष उसके साथ रिलेशन में रही हैं। जिसके बारे में दोनों के परिवारिक मैंबरों को पता है। 

शिकायतकत्र्ता ने बताया कि गत तीन वर्ष पहले मनिंदरजीत मुक्तसर में ड्यूटी पर आया हुआ था। इस दौरान वह उसे बस स्टैंड पर मिली और उक्त आरोपी उसे मोबाइल नंबर देकर चला गया। जिसके बाद उन दोनों की बातचीत होने लगी। लड़की ने बताया कि मनिंदरजीत सिंह ने उसके पिता से बात की और कहा कि वह मुझसे शादी करना चाहता हैं। जिसके बाद मेरे परिवारिक मैंबर मनिंदरजीत सिंह को मिले और उससे बातचीत की और सभी ने मनिंदरजीत सिंह को पसंद कर लिया हैं। पीड़ित लड़की ने बताया कि करीब एक माह के बाद मनिंदरजीत सिंह ने उसकी माता से फोन पर बात करके कहा कि आप अपनी लड़की को जालंधर भेज दें, उसकी किसी फ्रैंड की मंगनी हैं। जहां मनिंदरजीत उसे एक होटल में ले गया और उसके साथ उसकी मर्जी के बिना रिलेशन बनाए। 

शिकायतकत्र्ता ने बताया कि उसने काफी बार उक्त आरोपी को शादी करने के लिए कहा, परंतु वह कहता कि वह अपनी बहन की शादी के बाद ही शादी करवाएगा। उसकी बहन की शादी होने के बाद भी वह शादी से टालमटोल करता रहा और कहता कि उसके परिवारिक मैंबर शादी के लिए राजी नहीं हैं। शिकायतकत्र्ता ने बताया कि जब उसने कुछ दिनों के बाद मनिंदरजीत सिंह से बात की तो वह उससे गाली-गलोच करने व उसके साथ विवाह करवाने से मना कर दिया व मेरे पिता तथा भाई को जान से मारने की धमकी भी दी। थाना सिटी मुक्तसर पुलिस ने मामले की पड़ताल करके उक्त आरोपी मनिंदरजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News