फिरोजपुर में फायरिंग! एक्टिवा पर जा रहे लड़के को मारी गोली, घटना CCTV में कैद
punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2026 - 05:58 PM (IST)
फिरोजपुर (सनी चोपड़ा): फिरोजपुर में एक बार फिर फायरिंग की आवाज सुनाई दी है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि कुछ हमलावरों ने एक्टिवा सवार एक युवक को गोली मार दी है, जिसका फिलहाल एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। फायरिंग की यह घटना पास के CCTV कैमरे में भी कैद हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना फिरोजपुर के खाई फेमे गांव की है, जहां पुरानी रंजिश के चलते एक पक्ष ने एक्टिवा सवार व्यक्ति पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक्टिवा सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
इस घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। पुलिस ने बताया कि वे आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं। इस मामले में कुछ लोगों के खिलाफ नामजद और उनके साथ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

