फिरोजपुर में कोरोना ब्लास्ट, 2 लोगों की मौत सहित इतने नए केस आए सामने

punjabkesari.in Sunday, Mar 28, 2021 - 04:39 PM (IST)

फिरोजपुर(कुमार): जिला फिरोजपुर में आज एक बड़ा कोरोना ब्लास्ट हुआ है। जिले में आज कोरोना से 51 और 58 वर्षीय 2 व्यक्तियों की मौत हो गई है। मृतकों में से एक फिरोजपुर देहाती और दूसरा फिरोजपुर के ममदोट ब्लॉक का रहने वाला था। इन मौतों के साथ जिले में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 164 तक पहुंच गई है। आज 54 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। सिविल सर्जन डॉक्टर राजेंद्र राज ने बताया कि इस समय जिले में 276  संक्रमित हैं जिनका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक 5166 संक्रमितों की पहचान हुई थी जिनमें से 4726 ठीक हो चुके हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News