फिरोजपुर: कोरोना से इस नामी वकील सहित 7 की मौत, इतने लोग आए पॉजिटिव

punjabkesari.in Sunday, May 16, 2021 - 06:52 PM (IST)

फिरोजपुर(कुमार): फिरोजपुर जिला बार एसोसिएशन के एक नामी़ वकील और नोटरी पब्लिक एडवोकेट कमल प्रदीप शर्मा की आज कोरोना से मौत हो गई। वह पिछले कुछ दिन कोरोना के चलते अस्पताल में भर्ती थे। उनकी मौत को लेकर जिला बार एसोसिएशन के वकीलों में शोक का माहौल रहा। इसके साथ ही आज 173 लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई।

सिविल सर्जन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में आज कोरोना से 7 मौतें हुई है, जिससे जिले में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 306 तक पहुंच गया है। आज मरने वालों में 6 पुरुष और एक महिला है। मृतक फिरोजपुर अर्बन ब्लॉक, मंमदोट ब्लॉक, कस्सुआना और फिरोजशाह ब्लॉक के रहने वाले थे। इनकी उम्र 52 वर्ष, 66 वर्ष, 33 वर्ष, 56 वर्ष, 70 वर्ष और 75 वर्ष की थी।

आज जिले में 173 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 141 संक्रमित ठीक हुए हैं। जिले में इस समय 1690 संक्रमित है, जिनका इलाज चल रहा है। जिले में अब तक कुल 10359 लोग पॉजिटिव पाए गए थे, जिनमें से 8363 अब तक ठीक हो चुके हैं।

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News