फिरोजपुर में दो मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर, हादसा CCTV में कैद
punjabkesari.in Thursday, Sep 24, 2026 - 02:20 PM (IST)
फिरोजपुर: फिरोजपुर के गांव सत्तिए वाला स्थित दीप एन्क्लेव के पास फिरोजपुर-मालवाल रोड पर दो मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों मोटरसाइकिल सवार घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।
CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि एक मोटरसाइकिल सवार सड़क पार करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान दूसरी तरफ से तेज रफ्तार में आ रहा एक अन्य मोटरसाइकिल सवार उससे टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, इस स्थान पर पहले भी सड़क हादसे हो चुके हैं। लोगों ने इस प्वाइंट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने की मांग की है।

