लुधियाना में कोरोना से 6 मरीजों की मौत, 70 नए पॉजिटिव मामलों की पुष्टि

punjabkesari.in Sunday, Dec 20, 2020 - 05:31 PM (IST)

लुधियाना (सहगल): जिले के अस्पतालों में कोरोना वायरस से 6 मरीजों की मौत हो गई जबकि 70 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इन मृतक मरीजों में एक 78 वर्षीय मरीज बाड़ेवाल का रहने वाला था और उपचार के लिए एस.पी.एस. अस्पताल में भर्ती था जबकि पांच अन्य मृतक मरीज दूसरे जिलों के रहने वाले थे, जिनमें दो संगरूर, दो होशियारपुर तथा एक मोगा का रहने वाला था।

कोरोना के मरीजों में मृत्यु दर को लेकर जिले के हालात काफी खराब हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु दर हर राज्य में सर्वाधिक पाई जा रही है। सिविल सर्जन के अनुसार आज सामने आए 70 पॉजिटिव मरीजों में 57 मरीज जिले के रहने वाले हैं जबकि 13 दूसरे जिलों से संबंधित हैं। महानगर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 22389 हो गई है इनमें से 951 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा दूसरे जिलों तथा राज्यों से उपचार के लिए स्थानीय अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों में 3572 मरीज पॉजिटिव आ चुके हैं। इनमें से 434 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार 22785 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं वर्तमान में 643 एक्टिव मरीज रहे गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Mohit

Recommended News

Related News