निगम कर्मी महिला को बंधक बनाकर पार की सभी हदें, नशीली दवा देकर करते थे ये काम

punjabkesari.in Thursday, Apr 06, 2023 - 01:12 PM (IST)

लुधियाना: महानगर में एक निगम कर्मी महिला को बंधन बनाकर दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। महिला जिले के सदर इलाके में एक अपार्टमेंटम में रहती है। जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस ने पति-पत्नी व एक नंबरदार सहित 4 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़ित महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

बताया जा रहा है कि महिला को कमिश्नर जोन डी के जगदेव सिंह व एक मीडिया की मदद से आरोपियों के चंगुल से आजाद करवाकर अस्पताल पहुंचाया है। आरोपियों की पहचान मुख्य आरोपी मनप्रीत सिंह, रमनदीप कौर पत्नी मनप्रीत सिंह, नंमबरदार प्रिंस व अपार्टमेंट का प्रधान साबर अली के रूप में हुई है, जिनमें से पुलिस ने 3 को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला ने बताया कि 2013 में उसकी मां की मौत होने के बाद उसे कार्पोरेशन में नौकरी मिल गई। उसके बाद व सदर एरिया के एक अपार्टमेंट में रहने लगी पर उक्त आरोपी पति-पत्नी रहते थे। उसने बताया कि दोनों पति-पत्नी उसके भाई-भाभी बनकर उसे खाना देते और विश्वास बनने के बाद उसका इस्तेमाल करने लगे। फिर धीरे-धीरे परेशान भी करने लगे। आरोपी मनप्रीत उसे दफ्तर छोड़ने जाने लगा उसकी सारी सैलरी भी खुद लेने लग गया। 

यही नहीं आरोपी मनप्रीत उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। इसके बाद आरोपियों ने फरवरी 2023 में महिला के बाल काट दिए फिर उसे नशे की दवाई देकर उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। आरोपी ने महिला के नाम पर लोन भी लिया था और अपार्टमेंटम में बंद करके बाहर से ताला लगाकर चले जाते है, वहीं आरोपी नंबरदार रजिस्टर पर महिला की हाजिरी लगाने के 7 हजार रुपए महीना लेता था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News