देश का पहला पार्किंग प्रोजेक्ट: ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, नेश्नल हाईवे अथारिटी ने शुरू करवाया 750 गाड़ियों...

punjabkesari.in Monday, Feb 23, 2026 - 12:21 PM (IST)

लुधियाना (हितेश): फिरोजपुर रोड पर ट्रैफिक जाम की समस्या आने वाले समय में कम होगी, जिसके लिए नेश्नल हाईवे अथारिटी ने 750 गाड़ियों की पार्किंग का निर्माण शुरू करवा दिया है। यहां बताना उचित होगा कि 756 करोड़ की लागत से एलिवेटिड रोड का निर्माण भले ही ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान के नाम पर किया गया है लेकिन पार्किंग का कोई प्रावधान न होने की वजह से लोगों की दिक्कत बढ़ गई है जिसके मद्देनजर एन.एच.ए.आई. द्वारा एलिवेटिड रोड के किनारे पर सर्विस लेन के साथ लगते हिस्से में पार्किंग के निर्माण की योजना बनाई गई है जिसके तहत भारत नगर चौक से पी.ए.यू. तक सिधवां नहर तक का एरिया कवर किया जाएगा। जहां काम शुरू करवाने का दावा रविवार को मंत्री, विधायकों द्वारा किया गया, उनके साथ डी.सी., नगर निगम कमिश्नर भी मौजूद थे।

देश का है पहला प्रोजैक्ट

एन.एच.ए.आई. के जरिए बनने वाला पार्किंग का यह देश का पहला प्रोजैक्ट है जिसे नेशनल हाईवे लॉजीस्टिक मैनेजमैंट लिमिटेड द्वारा पास किया गया है। इसमें टैंडर हासिल करने वाली कंपनी ही लागत का सारा खर्च करेगी और उसकी भरपाई एग्रीमैंट के मुताबिक पार्किंग फीस की वसूली के साथ क्योस्क किराए पर देकर या विज्ञापन लगाकर की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News