लुधियाना में ढाई-तीन साल से अधूरा पड़ा प्रोजेक्ट, उठे सवाल
punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2026 - 01:34 PM (IST)
लुधियाना : शहर में विकास कार्यों को लेकर नगर निगम की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। इसे लेकर सोशल एक्टिविस्ट द्वारा आवाज उठाई गई है। बता दें कि नगर निगम की फिजूलखर्ची, लापरवाही, अनदेखी व कोई प्रॉपर प्लानिंग ना होने के कारण आम लोगों और बच्चों आदि के लिए बनाए गए वॉलीबॉल कोर्ट जो कि जब पक्खोवाल रोड सिंधवा नहर क्रॉस करते आर.ओ.बी. फ्लाईओवर के नीचे करीब लगभग ढाई-तीन साल पहले बनाया गया था। यह वॉलीबॉल कोर्ट अभी तक अधूरा पड़ा आम लोगों को म्युनिसिपल कॉरपोरेशन लुधियाना को मूंह चिड़ा रहा है।
इसके साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता का कहना है कि सबसे बड़ी बात है कि अब काफी समय से अप्रवासी व अन्य लोग उसमें डेरा लगाए हुए हैं। जब भी म्युनिसिपल कॉरपोरेशन लुधियाना ने उस जगह को वॉलीबॉल कोर्ट के लिए चुना तो शायद वह भूल गए या जानबूझकर अनजान बन रहे क्योंकि इस कोर्ट के सामने खाली पड़ी जगह शायद नगर सुधार ट्रस्ट की है और वहां गंदगी का बुरा हाल है व बदबू फैली रहती है। अगर यह वॉलीबॉल कोर्ट म्युनिसिपल कॉरपोरेशन पूरा भी करवा देती है (3 साल के अनदेखी के बाद) तो शायद ही कोई वहां खेलने आएगा क्योंकि सामने गंदगी और बदबू रहती है।
उन्होंने कहा कि सरेआम लोगों की खून पसीने की कमाई नाजायज खराब की गई है। वहीं म्यूनिसीपल कॉरपोरेशन लुधियाना को अपने कर्मचारियों को सैलरी देने के लिए दो-चार होना पड़ रहा है तो क्यों ऐसी बर्बादी की गई है या ठेकेदार ने जानबूझकर अधूरा काम छोड़ा है। निगम नगर निगम कमिश्नर को इसकी जांच करने की मांग की गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

