Border पार जुड़े तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, हथियार-हेरोइन के साथ 5 गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Feb 09, 2026 - 12:40 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी के गिरोह का पर्दाफाश किया है। अमृतसर में पुलिस ने सीमा पार चल रहे हथियार और नशा तस्करी गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़े मॉड्यूल का पर्दाफाश कर 5 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनके कब्जे से हथियार, नशीले पदार्थ और बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई है।

PunjabKesari

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि खुफिया एजेंसियों से इनपुट मिला था कि अमृतसर क्षेत्र में कुछ लोग अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े तस्करी नेटवर्क के लिए काम कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर संदिग्धों को दबोच लिया। कब्जे से 6 आधुनिक पिस्तौल, 10 जिंदा कारतूस, 115 ग्राम हेरोइन और 11 लाख 90 हजार रुपय की ड्रग मनी बरामद की है। 

शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई में सक्रिय थे और इनके संपर्क सीमा पार मौजूद हैंडलरों से थे। इस मामले में थाना कैंटोनमेंट, अमृतसर में आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और सरगनाओं तक पहुंच बनाई जा सके।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News