साइबर ठग ने बुजुर्ग के खाते से उड़ाए लाखों रुपए, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, Oct 06, 2026 - 02:42 PM (IST)

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): गुरदासपुर के रहने वाले 71 साल के बख्शीश सिंह के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। साइबर ठग द्वारा उनके बैंक अकाउंट से 5,54,164.17 रुपये धोखे से अपने खाते में ट्रांसफर कर ठगी करने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।  

पुलिस के जांच अधिकारी जसविंदर सिंह ने बताया कि तारीख 1 अक्टूबर, 2026 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पोर्टल से संबंधित है। स्टेट साइबर मोहाली पंजाब थाने द्वारा केस दर्ज करने के बाद शिकायतकर्ता बख्शीश सिंह का बयान दर्ज किया गया। बयान के अनुसार किसी अनजान व्यक्ति ने उनके अकाउंट से 5.54 लाख रुपये से ज्यादा की रकम फ्रॉड करके अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर ली। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News