आइसक्रीम के गोदाम में सिलैंडर ब्लास्ट, मौके पर पहुंची पुलिस तो कमरे में झूल रहा था कारपेंटर का शव

punjabkesari.in Tuesday, Jun 09, 2020 - 11:49 AM (IST)

लुधियाना(रिशि): गांव सुनेत में आइसक्रीम गोदाम में सिलैंडर ब्लास्ट होने पर पहुंची पुलिस को अंदर एक कमरे में कारपेंटर का शव झूलता मिला जिसने पंखे से कपड़े के सहारे फंदा लगा आत्महत्या की हुई थी। थाना सराभा नगर की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

एस.एच.ओ, एस.आई. मधुबाला के अनुसार मृतक की पहचान श्याम दुबे (35) के तौर पर हुई है जो मूल रूप से यूपी का रहने वाला है और जसप्रीत सिंह के आइसक्रीम गोदाम के आगे बने कमरे में तीन साल से रह रहा था जहां पर बिजली कनैक्शन भी नहीं है व सभी कमरों को शटर लगे हुए हैं। पुलिस ने जसप्रीत के बयान पर धारा-174 की कार्रवाई की है।

सुबह लगभग 5.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि गोदाम में सिलैंडर फटने से आग लगी है। जब मौके पर जाकर जांच की तो पता चला कि गोदाम के अंदर बने एक कमरे में रजनी शर्मा नामक महिला रहती है जो अपनी बेटी के घर गई हुई थी। कमरे में किसी के न होने के चलते कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। पुलिस सिलैंडर ब्लास्ट होने की जांच कर रही है। मालिक जसप्रीत के अनुसार रविवार रात 10 बजे तक गोदाम में सारा स्टाफ मौजूद था। आग लगने के बाद जब पुलिस ने रजनी के कमरे के बाद दुबे के कमरे का शटर उठाया तो आत्महत्या का पता चला।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News