डी.आर.आई. विभाग की 3 बड़ी कार्रवाई, विदेशी डालर, गांजा व सोना सहित आरोपी काबू

punjabkesari.in Friday, Jun 10, 2022 - 10:27 PM (IST)

लुधियाना (सेठी) : डायरैक्टोरेट आफ रैवन्यू इंटैलीजैंस (डी.आर.आई) लुधियाना जोनल यूनिट द्वारा 3 आप्रेशन किए गए। यह कार्रवाई डी.आर.आई. लुधियाना के एडिशनल डायरैक्टर जनरल नितिन सैनी के दिशा-निर्देशों पर की गई, जिसमें अन्य कई अधिकारी भी शामिल रहे।  

पहली कार्रवाई चंडीगढ़ रीजनल यूनिट के अधिकारियों ने 8 जून को चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा मोहाली में लुधियाना निवासी दो यात्रियों को रोका। दोनों दुबई के लिए फ्लाइट में सवार होने वाले थे। दोनों के बैग की सर्च करने पर 1.31 लाख अमरीकी डालर की वसूली हुई, जो भारतीय मुद्रा में लगभग 1.01 करोड़ के बराबर है। उक्त दोनों यात्रियों को 9 जून को कस्टम अधिनियम, 1962 के तहत गिरफ्तार किया गया है और माननीय न्यायालय द्वारा न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।  तत्पश्चात आगे की जांच जारी है।

वहीं दूसरी कार्रवाई में डी.आर.आई. लुधियाना द्वारा जुटाई खुफिया जानकारी के आधार पर की गई, जिसमें अधिकारियों ने 9 जून को उड़ीसा से आ रहे एक ट्रक को 5 बजे साहनेवाल (लुधियाना के बाहरी इलाके) में रोका। ट्रक की विस्तृत जांच करने पर रसायन युक्त ड्रमों के नीचे छुपाए गए 240 गांजा पैकेट, जिसका कुल वजन 247.259 किलोग्राम की बरामदगी हुई, जिसकी बाजारी कीमत लगभग 50 लाख आंकी जा रही है। एन.डी.पी.एस. अधिनियम, 1985 के तहत ट्रक सहित गांजा के 240 पैकेट जब्त किए गए हैं। एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।  

इसके साथ एक अन्य कार्रवाई में डी.आर.आई. अधिकारियों ने एक व्यक्ति को चंडीगढ़ हवाई अड्डा पर  रोका, जो दुबई से चलने वाली उड़ान से चंडीगढ़ में उतरा था। उसके बैग की तलाशी लेने पर महिलाओं के कपड़ों के 4 टुकड़े बरामद हुए, जिसमें सोने का पेस्ट कपड़े की परतों में छिपाया हुआ था। संदिग्ध कपड़ों का कुल वजन 1.81 किलोग्राम था और कपड़ों से सोने को निकालने पर 832.23 ग्राम सोना बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 40 लाख बताई जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News