उभरता हुआ सितारा बन रहे अमृतसर के Danish Manan, बिग स्क्रीन पर खुद को देखने की है ख्वाहिश
punjabkesari.in Saturday, Sep 03, 2022 - 07:19 PM (IST)

अमृतसर(ब्यूरो): अमृतसर के रहने वाले दानिश मनन इन दिनों खूब नाम कमा रहे हैं। हाल ही में दानिश ने भारत के जाने माने गायक के गाने में अभिनय भी किया है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस एल्बम के लिए दानिश ने काफी मेहनत की है, जो साफ तौर पर वीडियो में देखा भी जा सकता है। बता दें कि दानिश मनन एक थियेटर आर्टिस्ट भी हैं, दानिश ने मुंबई के सुरानी ग्रुप में ये ईला अरुण और केके रैना के साथ भी काम किया है।
दानिश मनन ने पंजाब केसरी के साथ खास बातचीत में बताया कि 2021 में उन्होंने करण कुंद्रा के साथ भी एक शो में हिस्सा लिया था। इतना ही नहीं उन्होंने मुंबई और भारत के मशहूर पृथ्वी और ओपेरा थियेटर में भी अभिनय कर पंजाब और अमृतसर का नाम रोशन किया है। दानिश ने बताया कि वो और भी कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, लेकिन वो भारत का एक बड़ा सितारा बनकर उभरना चाहते हैं, जिसके लिए वो बिग स्क्रीन यानी की बॉलीवुड में अपना नाम और जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं।