फगवाड़ा में दिन-दिहाड़े चली गोली, एक की मौत

punjabkesari.in Saturday, Apr 24, 2021 - 03:04 PM (IST)

फगवाड़ा (जलोटा): पंजाब में पुलिस की सख्ती के बीच बढ़ते क्राइम रेट के चलते सरेआम हत्या-लूटपाट की वारदातें सामने आ रही है। इसी बीच मिली जानकारी के अनुसार आज फगवाड़ा के रामगढ़ में दो मोटरसाइकिल सवार हत्यारों ने दिन-दिहाड़े गांव के ही एक व्यक्ति को गोलियों से भून कर मौत के घाट उतार दिया।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक राम लुभाया अपने घर के बाहर खड़ा था, इसी बीच दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति आए और उस पर गोलियां चलाने लगे। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल भर्ती किया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों की पहचान मनजिंदर सिंह और कमलजीत सिंह के रूप में हुई है। उक्त दोनों आरोपी ही गाँव के ही निवासी है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की तरफ से आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tania pathak

Recommended News

Related News