ट्रीटमेंट प्लांट से मिली शख्स की लाश, मौत का सच जान हो जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Wednesday, Aug 17, 2022 - 09:09 AM (IST)

समराला : समराला में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब नशे के आदी एक नौजवान की लाश ट्रीटमेंट प्लांट से मिली। मृतक का मोटरसाइकिल उसके साथ काम करती लड़की के घर से बरामद हुआ, जिसके बाद परिवार वालों ने नौजवान की हत्या का शक जाहिर किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। 

राजिंदर कुमार ने बताया कि उसका भांजा जसकरण सिंह 2-3 दिनों से लापता था तो उसकी तालाश की जा रही है। उसकी लाश ट्रीटमेंट प्लांट के गंदे पानी से बड़ी मुश्किल से निकाली गई, जो कि पूरी तरह सड़ी हुई थी। जसकरण का मोटरसाइकिल उसकी साथी लड़की के घर से मिला। राजिंदर ने बताया कि जब वह ट्रीटमेंट प्लांट पर नशा कर रहे थे तो अचानक जसकरण गंदे पानी में गिर गया पर लड़की द्वारा किसी को इसकी खबर ना देना भी शक के घेरे में है। मौके पर पहुंचे गांव घरखणा के लखवीर सिंह ने कहा कि ट्रीटमेंट प्लांट पर रोजाना ही नौजवान नशा करने आते हैं। प्रशासन इस बात की तरफ ध्यान नहीं देता। जसकरण और उसके साथ लड़की भी नशा करने आई थी तो यह घटना हो गई।

समराला थानाध्यक्ष भिंडर सिंह ने कहा कि फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान लिख रही है। जसकरण यहां क्या करने आया था यह अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन इतना जरूर है कि वह लापता था, जिसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News