पंजाब के मशहूर Toll Plaza के पास मिला बाउंसर का शव, मौके पर पुलिस
punjabkesari.in Thursday, Jan 01, 2026 - 03:43 PM (IST)
समराला (बिपन): साल 2026 की शुरुआत के साथ ही समराला के घुलाल टोल प्लाजा के पास एक बाउंसर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 29 वर्षीय कमलप्रीत सिंह के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कमलप्रीत की मौत सड़क हादसे में हुई बताई जा रही है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि आज सुबह उन्हें सूचना मिली थी कि घुलाल टोल प्लाजा के पास एक अज्ञात युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। तलाशी के दौरान जेब से मिले दस्तावेजों से मृतक की पहचान 29 वर्षीय कमलप्रीत सिंह के रूप में हुई, जो पेशे से बाउंसर था और लुधियाना का रहने वाला था। पुलिस ने शव को आगे की कार्रवाई के लिए समराला के सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। मामले की जांच जारी है।

