श्री मुक्तसर साहिब: अनाज मंडी से मिला लड़की का शव, गले पर थे तेजधार हथियार के निशान

punjabkesari.in Thursday, Jan 09, 2020 - 08:42 PM (IST)

श्री मुक्तसर साहिब(तनेजा): क्षेत्र के गांव सोथा में उस समय सनसनी फैल गई जब 21 वर्षीय लड़की का शव गांव की अनाज मंडी से मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। गांव सोथा की 21 वर्षीय मनदीप कौर रात को करीब सात बजे के बाद घर से अचानक गायब हो गई। जिस की पारिवारिक सदस्यों की तलाश करते रहे थे, परन्तु प्रात: उस का शव गांव की अनाज मंडी के पास दोदा रोड पर मिला। जिस के गले पर तेजधार हथियार के निशान थे। जिस से यह संदेह व्यक्त किया जा रहा है कि उस की किसी ने हत्या करनेे के बाद शव को वहां फैंक दिया है। 

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी तलविन्दर सिंह, थाना सदर इंचार्ज मलकीत सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर जा पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल में भेज दिया है। थाना सदर इंचार्ज मलकीत सिंह ने बताया कि मृतक लड़की के पिता हरभजन सिंह के बयानों पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है और जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के अनुसार अगामी कार्यवाही की जाएगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News