4 दिनों से लापता चल रहे युवक का दरिया से शव बरामद, परिवार में मचा कोहराम
punjabkesari.in Monday, Sep 18, 2023 - 11:33 PM (IST)

बमियाल/पठानकोट (मुनीष, आदित्य): गत वीरवार से लापता नरोट जैमल सिंह निवासी बलवीर कुमार का आज गांव गज्जू जगीर के समीप रावी दरिया में शव मिलने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी अनुसार बलवीर कुमार गत चार दिन पहले घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर लकड़ियां लेने हेतु गया था, किन्तु वह वापस नहीं आया। जिसके चलते पारिवारिक सदस्यों द्वारा उसकी काफी तलाश किए जाने के पश्चात उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना नरोट जैमल सिंह में दर्ज करवाई गई थी। जिसके चलते पुलिस की ओर से छानबीन के उपरांत दरिया के निकट उसका मोटरसाइकिल बरामद कर लिया था, किन्तु बलवीर कुमार का कहीं भी पता नहीं चला। जिसके चलते पुलिस एवं पारिवारिक सदस्य उसकी लगातार तलाश करते रहे।
वहीं थाना नरोट जैमल सिंह पुलिस द्वारा बलवीर कुमार की गुमशुदगी के बारे में नजदीकी गांव एवं पुलिस स्टेशन में सूचना दी। जिसके चलते आज थाना तारागढ़ की पुलिस को गांव गज्जू जगीर के निकट दरिया में से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। जिस पर पुलिस ने इसकी सूचना थाना नरोट जैमल सिंह पुलिस को दी। जिस पर पुलिस पारिवारिक सदस्यों को लेकर मौके पर पहुंची। जहां परिवारिक सदस्यों ने उक्त शव की पहचान गुमशुदा बलवीर कुमार के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल पठानकोट में पहुंचा दिया और इस संबंधी मामला दर्ज करके अपनी अगली कार्रवाई आरम्भ कर दी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Breaking : रेल यात्री जरा ध्यान दें! 5 दिनों के लिए बंद रहेंगी ट्रेनें, कई Divert

Radha Ashtami: राधा अष्टमी पर 3 शुभ योग, इस शुभ मुहूर्त में बरसेगी बरसाने वाली की कृपा

SpiceJet छह महीनों तक क्रेडिट सुइस को 10 लाख डॉलर प्रति माह किस्त देः न्यायालय

Radha Ashtami: आज है श्रीकृष्ण को प्राणों से भी प्रिय राधारानी का जन्मोत्सव, पढ़ें कथा