Jalandhar में रात के अंधेरे में बड़ी घटना, सहमे लोग.. पढ़ें क्या है पूरा मामला

punjabkesari.in Saturday, Mar 16, 2024 - 12:35 PM (IST)

जालंधर : फिल्लौर में गांव बच्छोवाल के नजदीक अज्ञात हमलावरों द्वारा हथियारों के बल पर वारदात को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार यहां अज्ञात हमलावरों मोटरसाइकिल सवार युवक जानलेवा हमला कर दिया। युवक को गंभीर रूप से घायल हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस हमले में घायल हुए युवक की पहचान मिंटू निवासी फिल्लौर के रूप में हुई है।  

इस संबंध में जानकारी देते हुए घायल मिंटू ने बताया कि वह गत रात घर से निकला कि कुछ दूरी पर 2 हमलावरों ने ईंट से हमला कर उसे नीचे गिरा दिया। इसके बाद जब उसने उठने की कोशिश की तो आरोपी ने तेजधार हथियार से उसके सिर पर वार कर दिया और उसकी आंख पर भी वार किया गया। हमले के बाद वह बेहोश हो गया। इसके बाद मौके पर गांव के लोग इकट्ठा हुए, जिसे देख हमलावर भाग गए।  इस मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस द्वारा घायल के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News